बड़ौत: धनौरा सिल्वर नगर के ग्रामीणों ने बिजली घर पर किया हंगामा, विद्युत मीटर से ज्यादा बिल निकलने का आरोप
Baraut, Bagpat | Feb 12, 2025 धनौरा सिल्वर नगर के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर गांव स्थित बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे आरोप लगाते हुए बताया कि उनके घरों पर लगे विद्युत मीटर से ज्यादा बिल निकल रहा है और उनकी शिकायत सुनने के लिए कोई भी अधिकारी नहीं आता। काफी प्रयास के बाद एसडीओ मौके पर आए और उन्होंने 17 फरवरी तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।