बड़ौत: आशुद्दीन सिद्दीकी शबगा को सपा पार्टी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया, ग्रामीणों ने किया स्वागत
Baraut, Bagpat | Feb 11, 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर आशुद्दीन सिद्दीकी शबगा को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय सचिव बनने पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे गांव पहुंचने पर उन्होंने समाजवादी पार्टी बागपत की पूरी टीम के सहयोग पर उनका आभार व्यक्त किया।