बड़ौत: विदेशी मुद्रा क्रिप्टो के अवैध ऑनलाइन व्यापार के इनपुट पर पलड़ा में चंडीगढ़ से आई ईडी टीम ने की छापेमारी
Baraut, Bagpat | Feb 11, 2025 पलड़ा गांव निवासी मोबिन पुत्र मुस्तकीम 2 साल पहले बरनावा में मोबाइल की दुकान करता था। बाद में बाहर रहना शुरू कर दिया। मंगलवार को चंडीगढ़ से आई ईडी टीम ने मोबिन के मकान पर सुबह 9 बजे छापामारी कर मकान में अंदर परिजनों से करीब 1 बजे तक पूछताछ की तथा मकान पर बाहर दोनों गेट पर CRPF के जवान तैनात रहे। चंडीगढ़ से आई ईडी टीम में 6 सदस्य और साथ में CRPF के जवान थे।