Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
bharatbol
भिवानी में बैंक के सामने जनरेटर में लगी आग #bhiwani #viral #reels #viralvideo #trending
Bhiwani, Bhiwani
| Sep 9, 2026
#bhiwani
#viral
#reels
#viralvideo
#trending
MORE NEWS
पूरी बार इस प्रधान के लिए ही वोट माँग रही ऐसा क्या जादू कर दिया??
Bhiwani, Bhiwani | Sep 9, 2026
हरियाणा के भिवानी से भाजपा सांसद धर्मबीर के बेटे मोहित चौधरी ने Gen-Z आंदोलन में शामिल होने का किया खुलासा... वायरल वीडियो !
Bhiwani, Bhiwani | Sep 9, 2026
Osd to Cm भिवानी आगमन All भिवानी जिला CM Window Eminent Persons
Bhiwani, Bhiwani | Sep 9, 2026
भिवानी के राकेश गौड़ को मिली राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी.... भिवानी। संस्कृति ही हमारी पहचान है, और यही हमारा असली स्वाभिमान है।"आज मेरे जीवन का अत्यंत गौरवशाली दिन है। मुझे 'हमारी संस्कृति हमारा स्वाभिमान' संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सर्वोच्च दायित्व के लिए मैं संगठन के सभी शीर्ष पदाधिकारियों, मार्गदर्शकों और आप सभी आत्मीय साथियों का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर यह अटूट विश्वास जताया है।मेरा यह दृढ़ संकल्प रहेगा कि समृद्ध और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने, नैतिक मूल्यों को सहेजने और जन-जन में अपने संस्कारों के प्रति स्वाभिमान जगाने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करूँ। --राकेश गौड़
Bhiwani, Bhiwani | Sep 9, 2026
भिवानी में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 12 केस सामने आए
Bhiwani, Bhiwani | Sep 9, 2026
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस भिवानी ने चलाया रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान *लोहारू क्षेत्र में 89 वाहनों की जांच, 03 ड्रिंकिंग ड्राइव व 02 रेड लाइट उल्लंघन के चालान किए गए।* पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में दिनांक 08/09 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक थाना क्षेत्र लोहारू में पिलानी रोड नाका पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उप पुलिस अधीक्षक लोहारू के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में थाना लोहारू पुलिस, क्राइम यूनिट प्रथम भिवानी, पुलिस लाइन भिवानी तथा इंटरसेप्टर इंचार्ज सहित कुल 29 पुलिसकर्मी एवं 02 महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा कुल 89 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 05 चालान किए गए, जिनमें 03 चालान ड्रिंकिंग ड्राइव तथा 02 चालान रेड लाइट जंप करने पर किए गए। चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन को इंपाउंड नहीं किया गया। पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। रात्रिकालीन चेकिंग अभियान का उद्देश्य असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। जिला पुलिस भिवानी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं तथा वाहन चलाते समय रेड लाइट सहित सभी यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 9, 2026
:-कांग्रेस अधिवेशन में कुमारी सैलजा का कार्यकर्ताओं को संदेश, एकजुट होकर जनता की लड़ाई लड़ें :-खेड़ी लक्खा सिंह कांग्रेस अधिवेशन में सैलजा ने भरी हुंकार, महंगाई और कर्मचारी मुद्दों पर सरकार को घेरा सिरसा से सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने रादौर रोड स्थित रतन फार्म, ऊंचा चंदना में आयोजित खेड़ी लक्खा सिंह ब्लॉक कांग्रेस अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश स्पष्ट है कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाएं और संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी, कर्मचारियों की समस्याएं और भ्रष्टाचार आम आदमी के सामने बड़ी चुनौतियां बनकर खड़े हैं। उन्होंने प्रदेश में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों पर निलंबन, बर्खास्तगी और अन्य दंडात्मक कार्रवाई करना समाधान नहीं है। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लंबे समय से जारी है और नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच गतिरोध बना हुआ है। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों को धमकाने के बजाय उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए। “जो लोग शहरों को साफ रखने का काम करते हैं, उनकी आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याएं सुनी जानी चाहिए।” उन्होंने सरकार से दंडात्मक कार्रवाई रोककर वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई ने आम परिवार का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के बढ़ते दामों से मध्यम वर्ग और गरीब परिवार परेशान हैं। रोजगार के अवसरों की कमी और बढ़ती आर्थिक मुश्किलों ने युवाओं और परिवारों की चिंता बढ़ाई है। कुमारी सैलजा ने सरकारी व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स का पैसा जनकल्याण पर खर्च होना चाहिए, न कि अनावश्यक खर्चों में। प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा उन्हें संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, युवाओं और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकती है। अधिवेशन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, विधायक चंद्रमोहन, नरपाल सिंह गुर्जर जिलाध्यक्ष, शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अंबाला कैंट परविंदर सिंह परी, ब्लॉक अध्यक्ष (खेड़ी लक्खा सिंह) परमजीत धीमान, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, श्याम सुंदर बत्रा, निर्मल चौहान, सुधा भारद्वाज, सुरेश ढांडा, एवं भारी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 9, 2026
मादक पदार्थों के विरुद्ध जिला पुलिस भिवानी की सख्त कार्रवाई, संदिग्ध ठिकानों पर डॉग स्क्वायड के साथ चलाया विशेष चेकिंग अभियान *थाना बहल पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ झुग्गी-झोपड़ियों, अनाज मंडी व होटलों में की सघन चेकिंग।* पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा जिले में मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 09.09. 2026 को थाना बहल पुलिस टीम द्वारा पुलिस लाईन भिवानी से डॉग स्क्वायड टीम को साथ लेकर मादक पदार्थों की तलाश एवं चेकिंग हेतु विभिन्न संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बहल क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों, अनाज मंडी बहल तथा विभिन्न होटलों की डॉग स्क्वायड की सहायता से गहनता से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को किसी भी स्थान से कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ। जिला पुलिस भिवानी द्वारा जिले में मादक पदार्थ रखने, बेचने एवं उनकी तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों तथा ऐसे संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीमों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से भी समय-समय पर विशेष चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला पुलिस भिवानी की आमजन से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति को मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अवैध रूप से रखने के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऐसे विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Sep 9, 2026