भिवानी के राकेश गौड़ को मिली राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी....
भिवानी।
संस्कृति ही हमारी पहचान है, और यही हमारा असली स्वाभिमान है।"आज मेरे जीवन का अत्यंत गौरवशाली दिन है। मुझे 'हमारी संस्कृति हमारा स्वाभिमान' संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सर्वोच्च दायित्व के लिए मैं संगठन के सभी शीर्ष पदाधिकारियों, मार्गदर्शकों और आप सभी आत्मीय साथियों का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर यह अटूट विश्वास जताया है।मेरा यह दृढ़ संकल्प रहेगा कि समृद्ध और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने, नैतिक मूल्यों को सहेजने और जन-जन में अपने संस्कारों के प्रति स्वाभिमान जगाने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करूँ।
--राकेश गौड़