अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस भिवानी ने चलाया रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान
*लोहारू क्षेत्र में 89 वाहनों की जांच, 03 ड्रिंकिंग ड्राइव व 02 रेड लाइट उल्लंघन के चालान किए गए।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में दिनांक 08/09 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक थाना क्षेत्र लोहारू में पिलानी रोड नाका पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
उप पुलिस अधीक्षक लोहारू के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में थाना लोहारू पुलिस, क्राइम यूनिट प्रथम भिवानी, पुलिस लाइन भिवानी तथा इंटरसेप्टर इंचार्ज सहित कुल 29 पुलिसकर्मी एवं 02 महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा कुल 89 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 05 चालान किए गए, जिनमें 03 चालान ड्रिंकिंग ड्राइव तथा 02 चालान रेड लाइट जंप करने पर किए गए। चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन को इंपाउंड नहीं किया गया।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। रात्रिकालीन चेकिंग अभियान का उद्देश्य असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।
जिला पुलिस भिवानी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं तथा वाहन चलाते समय रेड लाइट सहित सभी यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।