मऊ में 13.370 किलो गांजा के साथ आजमगढ़ का युवक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद
#MAU #maupolice #maunews
रामघाट बंधा मोड़ के पास रात्रि चेकिंग के दौरान मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली सफलता, बरामद गांजे की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये
मऊ। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने 13.370 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा, मोबाइल फोन और नकदी बरामद करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अल्टो कार भी जब्त की है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।