लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव सहित पाली तहसील में तैनात लेखपाल फतेहपुर में एक लेखपाल की अत्यधिक कार्य के दबाव के करण हुई असामयिक मौत के मामले को लेकर हड़ताल पर बैठे रहे। उन्होंने उक्त के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम पाली को सौंपते हुए मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।