मंझनपुर: राजा भैया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला समरो गांव का नाबालिग पकड़ा गया, माफी के बाद वायरल वीडियो हटवाया गया
कौशाम्बी जनपद के करारी थाना क्षेत्र के समरो गांव निवासी एक नाबालिग द्वारा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो के सार्वजनिक होते ही मामला तूल पकड़ने लगा, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।