मंझनपुर: नाबालिग को लेकर फरार युवक को कैमा मोड़ के पास पुलिस ने किया गिरफ्तार, सटीक कार्रवाई से चंद दिनों में चढ़ा हत्थे
कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को महज कुछ ही दिनों में धर दबोचकर अपनी मुस्तैदी का परिचय दिया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को कैमा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।