मंझनपुर: सैनी इलाके में हाइवे किनारे पान दुकान पर अकेली महिला से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
सैनी इलाके में एक पान दुकान पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब दुकान पर मौजूद महिला ने खुद के साथ हुए दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया। महिला ने बताया कि जब उसके पति किसी कार्यवश बाहर गए थे, तब वह दुकान पर अकेली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और गुटखा मांगने के बहाने से दुकान में घुस आए। महिला का आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।