मंझनपुर: 318 रिक्रूट आरक्षियों को एसपी ने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का मंत्र दिया, कौशाम्बी पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम
आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित जनपद कौशाम्बी के 318 रिक्रूट आरक्षियों का जेटीसी प्रशिक्षण 17 जून 2025 से पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण केंद्र में संचालित हो रहा है। इसी क्रम में बुधवार को समय करीब 1 बजे कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में सभी रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित किया।