मंझनपुर: मंझनपुर में एसपी की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, हर शिकायत का होगा समाधान, 30 से अधिक मामलों पर त्वरित कार्रवाई
कौशाम्बी जनपद में पुलिस और जनता के बीच भरोसे की डोर को मजबूत करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बुधवार को समय करीब 12 बजे मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे मंझनपुर, कोखराज, करारी, महेवाघाट, सैनी व सराय अकिल सहित दूरदराज से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।