मंझनपुर: भेलखा में प्रेमचंद्र के मर्डर मामले में एएसपी राजेश सिंह ने कहा- मुकदमा दर्ज किया गया, जल्द करेंगे खुलासा
कौशाम्बी एएसपी राजेश सिंह ने बताया कि थाना मंझनपुर अंतर्गत ग्राम भेलखा में ट्यूबल के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला था, जिनको उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया था जहां पर उनकी मृत्यु हो गई, प्रकरण में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। उनका कहना है कि मामले में जल्द ही खुलासा किया जाएगा।