भगवानपुर: बिनारसी गांव में एक व्यक्ति पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
भगवानपुर थाना पुलिस को भलस्वा गाज निवासी सौरभ ने तहरीर देकर बताया कि 2 अगस्त को वह स्टेरिंग का सामान लेने के लिए बिनारसी गांव गया था। जहां एक व्यक्ति के साथ उनकी कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी पर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।