भगवानपुर: चोली शहाबुद्दीनपुर और खुब्बनपुर के किसानों की फसल तेज बहाव में बही, विधायक और अधिकारियों ने लिया जायजा
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चोली शहाबुद्दीनपुर और खुब्बनपुर गांव के किसानों की फसल नदी के तेज बहाव और कटाव के कारण बह गई। जानकारी मिलते ही भगवानपुर विधायक ममता राकेश अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थिति का जायजा लिया गया। जिसके बाद विधायक ममता राकेश ने किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे है।