ग्यारसपुर: ग्यारसपुर से बड़ी संख्या में पहुंचे रक्षा समिति सदस्यों ने पुलिस लाइन में लिया प्रशिक्षण
आगामी गणेश उत्सव, अनंत चतुर्दशी सहित अन्य त्योहारों को लेकर विदिशा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार दोपहर 1 बजे पुलिस लाइन में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ग्यारसपुर से भी बड़ी संख्या में रक्षा समिति के सदस्य कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।