तिरोड़ी: पठार अंचल की ग्राम पंचायत कन्हड़गांव में ग्रामीण प्रदूषित कुएं का पानी पीने को मजबूर
जिले के बिरसा क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में लगभग 45 आदिवासी बैगा बच्चों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है, जिसमें दूषित पानी के सेवन को एक बड़ा कारण माना जा रहा है। इसके बावजूद जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आज भी दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ताजा मामला तिरोड़ी तहसील के ग्राम कन्हड़गांव के वार्ड क्रमांक 02 का है। यहां के स्