आनंदपुरी: जेतियावाड़ा छाजा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने सामने से मारी टक्कर, युवक घायल
आनंदपुरी थाना क्षेत्र के जेतियावाड़ा (छाजा) मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। मामले में बरकोटा निवासी छायांक पुत्र स्व. गोतम गरासिया ने आनंदपुरी थाने में रिपोर्ट देकर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।