पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी — मानसिक बीमारी से जूझ रहा था पिंटू राठौर उर्फ वीर सिंह
जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बावली में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर खेतों के पास एक युवक का शव बबूल के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान पिंटू राठौर उर्फ वीर सिंह (32) पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम बावली के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह खेतों की ओर जाते समय लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और मामले में फोरेंसिक जांच के पहलुओं पर भी गंभीरता से काम किया जा रहा है।
परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले कई वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और उसका करीब चार साल से आगरा में इलाज चल रहा था।
वह अक्सर तनाव में रहता था। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि मानसिक परेशानी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही घटना के पीछे की असल वजह साफ हो पाएगी।
#BreakingNews #Jalaun #Kuthond #Bawali #SuicideCase #CrimeNews #UPPolice #ForensicInvestigation #MentalHealth #UttarPradesh #ViralNews #GroundReport #JalaunNews #HindiNews #LocalNews #CrimeReport #Alert
Kalpi, Jalaun | Jun 3, 2026