नाथनगर: कर्णगढ़ मैदान में हनुमान ने किया लंका दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर
रामनवमी के अवसर पर नाथनगर स्थित कर्णगढ़ मैदान में रामलीला के दौरान हनुमान जी के लंका दहन प्रसंग का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से रूबरू कराया। लंका दहन का दृश्य देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।