कांकेर जिले में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला, टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ जिले भर के शिक्षकों ने शहर के नया बस स्टैंड में एकत्रित होकर अपनी आवाज बुलंद की और रैली निकाल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा.
शिक्षकों का कहना है कि वह अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है. इसके पूर्व जिले के सभी ब्लॉकों में शिक्षकों ने अपनी इन्ही मांगो को लेकर प्रदर्शन किया लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को नहीं सुनी, इसलिए सभी शिक्षक जिला मुख्यालय में उतर आये है. 5 सूत्रीय प्रमुख मांगो में टीईटी की निवार्यता समाप्त करने, पुरानी सेवा की गणना कर पेंशन अधिकार दिया जाए, वेतन विसंगति दूर की जाए, त्रुटिपूर्ण पदोन्नति नियम निरस्त किये जाए, बीएड हेतु विभागीय ब्रिज कोर्स कराए जाने की मांगें शामिल है.
प्रशासन को अपना ज्ञापन सौंपा शिक्षकों का कहना है कि अगर सरकार इस बार भी उनकी मांगों को नहीं सुनती है, टीईटी की अनिवार्यता सहित अन्य मांगों को नहीं मानती है तो सभी शिक्षक उग्र प्रदर्शन करेंगे.
#reels #TheLiveNews #chhattisgarh #kanker
Kanker, Kanker | Aug 26, 2026