धान चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
कांकेर । नरहरपुर पुलिस ने धान एवं नगदी चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों सहित एक 17 वर्षीय नाबालिक को गिरफ्तार किया है
पुलिस के अनुसार, खेत में रखे 24 बोरा धान चोरी होने की शिकायत पर जांच शुरू की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किए गए धान को बेचकर मिली रकम से खरीदा गया रेडमी मोबाइल, स्मार्ट वॉच और कपड़े, साथ ही ₹600 नगद बरामद किए गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और 5 बोरा धान भी जब्त किया है।
जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता किराना एवं कंप्यूटर दुकान से ₹45,070 नगद और स्मार्ट वॉच चोरी के मामले में भी सामने आई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। #thelivenews #news #kanker #chhattisgarh
Kanker, Kanker | Aug 26, 2026