नल से घर तक पानी, आसान हुई जिंदगी!
कभी दूर हैंडपंप से पानी लाने की मजबूरी थी, आज घर में ही नियमित पेयजल की सुविधा है। नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम पुरियारा की श्रीमती कविता निषाद के लिए जल जीवन मिशन ने रोजमर्रा की एक बड़ी परेशानी को दूर कर दिया है।
कविता निषाद कहती हैं—
“पहले पानी के लिए दूर हैंडपंप जाना पड़ता था, अब घर में ही नियमित पानी आ रहा है। हमारी बड़ी परेशानी दूर हो गई। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भैया को दिल से धन्यवाद।