कांकेर। अंतागढ़-नारायणपुर मार्ग की बदहाली इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। हालात इतने खराब हो गए थे कि बस संचालकों ने इस मार्ग पर बसों का संचालन तक बंद कर दिया था, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
मामले की जानकारी मिलने के बाद कांकेर के नवनियुक्त कलेक्टर कुंदन कुमार मंगलवार को आला अधिकारियों के साथ अंतागढ़-नारायणपुर मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे। सड़क की बदहाली देखकर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर फटकार लगाई और निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को तीन दिन के भीतर सड़क को चलने लायक बनाने का अल्टीमेटम दिया।
#TheLiveNews #reels #chhattisgarh #kanker
Kanker, Kanker | Aug 26, 2026