मड़ावरा: मड़ावरा में साधन सहकारी समिति के खाद गोदाम का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
मड़ावरा क्षेत्र में किसानों को रासायनिक खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उप जिलाधिकारी मड़ावरा ने साधन सहकारी समितियों के खाद गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने पारौल और मड़ावरा की सहकारी समितियों के गोदामों में खाद के स्टॉक की जानकारी ली और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सचिव से कहा कि गोदाम समय से खोले।