चंदला: चंदला में गल्ला दुकान का ताला तोड़कर 15-20 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
चंदला के वार्ड नंबर 8 स्थित बड़ी फील्ड मैदान के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने गल्ला व्यापारी भूरा यादव की दुकान का ताला तोड़कर गोलक में रखी करीब 15 से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह दुकान पहुंचने पर व्यापारी को घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी ने गुरुवार की शाम 5 बजे बताया कि सूचना मिलते ही चंदला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।