रूपवास: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां, कार्यालय का किया उद्घाटन
आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को भरतपुर मार्ग स्थित कौशल रिसोर्ट में जिला प्रभारी नरेश बंसल ने भाजपा के नगर निकाय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।