Crime news : कलयुगी बहुओं पर सास की हत्या का आरोप, चाय के विवाद ने लिया खूनी रूप!
पश्चिम चंपारण के बेतिया से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कालीबाग थाना क्षेत्र के हरिहर नगर वार्ड-5 स्थित नोनिया टोली में 58 वर्षीय बच्ची देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के कमरे से बरामद हुआ। महिला का गला रेता हुआ था, जबकि बाएं हाथ की दो उंगलियां भी कटी मिलीं। परिजनों के अनुसार, कटी उंगलियां सिर के पास रखी थीं और दाएं हाथ पर भी चोट के निशान थे।
बताया गया कि घटना के समय परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। मृतका के साथ बहू अंजू देवी और पोती स्वीटी कुमारी के कमरे में होने की बात सामने आई है। सुबह करीब चार बजे अंजू देवी ने अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर कालीबाग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हत्या की असली वजह और आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
ऐसी ही स्थानीय और बड़ी खबरों के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें और वीडियो को लाइक व शेयर जरूर करें।
#WestChamparan #Bettiah #BiharNews #CrimeNews #MurderCase #BettiahNews #KaliBagh #BiharCrime #BreakingNews #LocalNews #PoliceInvestigation #NewsUpdate #WestChamparanNews #HindiNews