तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर साधा निशाना...
राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार जैसे गरीब राज्य में सरकार इस कार्यक्रम पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार इस समय बाढ़ की गंभीर स्थिति से जूझ रहा है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब 49 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। ऐसे समय में बाढ़ पीड़ितों की सहायता और राहत कार्यों पर ध्यान देने के बजाय सरकार प्रधानमंत्री के प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। राजद नेता ने कहा कि सरकार को बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए संसाधनों का इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन इसके बजाय दीया-बाती और तेल जैसे कार्यक्रमों पर इतनी बड़ी राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने इसे जनता के पैसे का दुरुपयोग बताते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। तेजस्वी यादव ने अपने बयान में बिहार सरकार को घेरते हुए इस आयोजन को लेकर कई सवाल उठाए और इसे शर्मनाक तथा निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानियों के बीच इस तरह का खर्च सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़ा करता है।
#champaran24news #viralreelschallenge #reelsviral #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #BJPGovernment #RJD