मेजा: नेवादा गांव में गिट्टी डामर का मिक्सचर बनाने वाले प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, अधिकारियों से की शिकायत
नेवादा निवासी दिनेश शर्मा का कहना है की बस्ती के बीचो-बीच मिक्चर प्लांट लगा दिया गया है। प्लांट से निकलने वाले जहरीले धुएं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जबकि ऐसे जहर उगलने वाले प्लांट आबादी एवं बस्ती से काफी दूर होना चाहिए। हालत यह है कि धुएं के कारण दर्जनों लोग बीमार हैं। समस्या को लेकर बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की।