भोगांव: थाना बिछवां के गांव चिटौआ में शराबी पति द्वारा मारपीट करने पर पीड़िता पहुंची थाने, पति के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
गांव चिटौआ निवासी सुमनलता पत्नी अजीत अपने पिता राजपाल के साथ थाने पहुंची और पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका पति अजीत पुत्र गिरेन्द्र शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट करता है। बीती 21 तारीख को भी वह शराब पीके आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध किया तो पति ने मारपीट कर दी।