भोगांव: बिछवां पुलिस ने नगला मनी बंबा के समीप एक युवक को 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिछवां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगला मनी बंबा के समीप एक युवक को 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर किया। थाने लाकर की गई पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र मौजीराम निवासी नगला मनी थाना बिछवां बताया है। पुलिस ने आवश्यक लिखापड़ी के बाद पकड़े गए युवक को जेल भेजा है।