भोगांव: गांव विरायमपुर सतघरा में रेलवे फाटक बंद होने पर धरने पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे रेलवे के डीआरएम
गुरुवार को गांव विरायमपुर सतघरा में फाटक बंद होने से पिछले 24 दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे रेलवे विभाग के डीआरएम हिमांशु बडोनी। DRM ने मौके का मुआयना किया और ग्राम प्रधान ब्रजनाथ सिंह से पूरी जानकारी ली।जिसके बाद अंडर पास के लिए उन्होंने ग्रामीणों से सर्वे कराए जाने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा।ग्राम प्रधान ने DRM को ज्ञापन सौंपा।