भोगांव: गांव विरायमपुर सतघरा में रेलवे विभाग द्वारा फाटक बंद किए जाने पर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने रेलवे विभाग मुर्दाबाद के नारे
गांव विरायमपुर सतघरा में रेलवे विभाग द्वारा फाटक को बंद कर दिए जाने नाराज ग्राम पिछले 24 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि या तो फाटक खोला जाए या गांव से पटरी के दूसरी ओर जाने के लिए अंडर पास बनाया जाए। गुरुवार को धरने पर बैठे ग्रामीणों ने रेलवे विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए। चुनाव बहिष्कार की कही बात।