भोगांव: थाना एलाऊ स्थित एचके गार्डन में भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने ग्रामीणों व कार्यकर्ताओ से किया संवाद, विपक्ष पर बोला हमला
थाना एलाऊ स्थित एचके गार्डन में गुरुवार को जन संवाद कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया। भाजपा प्रत्याशी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा विपक्ष 100 सीटों पर ही सिमट जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से गरीबों को लाभ मिला है। सपा ने हमेशा परिवारवाद की राजनीति की है। आगामी समय में भारत विकसित देश बनेगा।