भोगांव: बिछवां के गांव नगला सड़क के पास गौवंश से टकराकर बाइक सवार हुआ घायल, इलाज के जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
इटावा के फ्रैंन्डस कालोनी निवासी शिवम् पुत्र रवीन्द्र सिंह शाम लगभग आठ बजे अपनी बाइक द्वारा कुरावली में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। जव वह मैनपुरी कुरावली रोड पर नगला सड़क के पास पहुंचा तभी उसकी बाइक गौवंश से टकरा गई। जिसमें वह घायल हो गया। घायल को सरकारी एमुलैंस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है।