भिवानी: बिचला बाजार नाई कलालों की गली में एक व्यक्ति ने चप्पलों के गोदाम में लगाई आग, CCTV फ़ुटेज आया सामने; जांच में जुटी पुलिस
भिवानी के बिचला बाजार नाई कलालों की गली निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह चप्पलों की बाधियों का कारोबार करता है। उसने करीब 3 लाख रुपए का माल लाकर वहां गली में बनाए गोदाम में रखा हुआ था। एक व्यक्ति ने गोदाम में रखे माल को आग लगा दी और फरार हो गया। पड़ोस के लोगों ने आग की लपटे उठते हुए देखी और शोर मचाया तो लोग जमा हो गए।