भिवानी: भिवानी गांव आलमपुर में सिर पर डंडा मारकर एक व्यक्ति की हत्या पुलिस ने किया मामला दर्ज
भिवानी के गांव आलमपुर में बीते दिनों आधी रात को घर के बाहर गाली गलौच करने से रोकने पर डंडे से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। तोशाम थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया है पुलिस इस संबंध में एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना तोशाम SHO शिवकुमार ने बताया कि गांव आलमपुर निवासी 40 वर्षीय राजेश मजदूरी करता था।