भिवानी: जाटू खाप व अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में पीड़ित किसानों ने जिला उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन
उपायुक्त अमनदीप कौर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया । गौरतलब है राज्य के वित मन्त्री जे पी दलाल के गांव घुसकानी व अन्य गांव मिताथल , मण्ढ़ाना , धनाना , तिगड़ाना व प्रेमनगर में पीने के पानी का भंयकर संकट चल रहा है , सिंचाई के अभाव में किसान धान बोने के लिए इन्द्रदेव की तरफ आस लगाए बैठे हैं ।