भिवानी: भिवानी में रिटायर्ड टीचर के घर सवा दो लाख कैश व जेवरात चोरी बर्थ डे पार्टी में गया गया था परिवार
भिवानी में चोरों ने एक रिटायर्ड टीचर के मकान का ताला तोड़कर 2 लाख 25 हजार रुपए कैश व लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया, उस समय परिवार बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गांव गया हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया है।