भिवानी: गांव तिगड़ाना में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चुराए 32हजार पुलिस ने किया मामला दर्ज
मामला गांव तिगड़ाना का है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव तिगड़ाना निवासी राहुल ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट संबंधित काम करता है। वह अपने परिवार के साथ लुधियाना में रहता है और तिगड़ाना में उनका पुश्तैनी मकान है। उसके ताऊ के लड़के हेमंत का फोन आया कि उसके अज्ञात व्यक्ति ने तुम्हारे घर पर चोरी कर दी है। वह परिवार सहित उनके घर पर रहता है।