भिवानी: डीसी कॉलोनी में एक कमरे से ₹70000 की नक़दी हुई चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामला डीसी कालोनी का है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश निवासी सदाम ने बताया कि वह डीसी कालोनी में रहता है। इसके साथ आठ से 10 साथी भी उसकी मकान में रहते है और वह फेरी लगाकर चुन्नी बेचने का काम करता है। जब वह कमरे पर आया तो उसने कमरे के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। जांच करने पर उसका बैग चाेरी मिला, जिसमें 70 हजार रुपये थे।