मांझा: भडकुईया मोड़ के पास आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के भड़कुईया मोड के पास आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से सोमवार की दोपहर 1:00 बजे सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। वही डायल 112 की पुलिस पूरे मामले की जांच भी कर रही है।