घुवारा: विधायक रामसिया भारती घुवारा के सोरई पहुंचीं, ग्रामीणों से मिलकर सुनीं उनकी समस्याएं
बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक रामसिया भारती बुधवार शाम करीब 7 बजे घुवारा क्षेत्र के ग्राम सोरई पहुंचीं, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के सामने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। विधायक ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण का आश्वासन दिया।