भगवा थाना पुलिस ने ग्राम फुटवारी के पास खेत में छापेमारी कर 9 पेटी (करीब 81 लीटर) अवैध शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई गई है। मौके से आरोपी केशु राजा बुंदेला निवासी लिधौरा, भगवां को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।