घुवारा क्षेत्र के अबार माता लोधेश्वर मंदिर प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन गुरुवार की दोपहर करीब 3:30 बजे कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की भव्य झांकी और नगर भ्रमण आयोजित किया गया। भक्तजन शोभायात्रा में शामिल हुए, भजनों पर झूमे और भगवान पर पुष्प वर्षा की।