पोड़ैयाहाट: छठ महापर्व के लिए पोड़ैयाहाट में चीर नदी के घाटों की सफाई
छठ महापर्व को ले पोड़ैयाहाट में गुरुवार को चीर नदी के घाटों की सफाई की गई। जेसीबी एवं अन्य मशीनों की मदद से करीब 1 किलोमीटर लंबे घाट बनाए गए। नदी की धारा सही की गई।बताते चलें कि शुक्रवार को नहाए खाए के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी।इसका समापन सोमवार के प्रातः कालीन अर्घ्य के साथ होगा।