खींवसर: गुढ़ा भगवानदास के निकट दो तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, एक तस्कर ने दूसरे तस्कर से लूटा अवैध डोडा पोस्त
खींवसर के गुढ़ा भगवानदास के निकट गुरुवार को अलग सुबह दो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। वहीं एक तस्कर लग्जरी गाड़ी से अवैध डोडा पोस्त ला रहा था। इसी दौरान दूसरे तस्कर ने ट्रक से गाड़ी को टक्कर मारकर गाड़ी में रखा अवैध डोडा पोस्त लूटकर फरार हो गये। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को भी क्षतिग्रस्त गाड़ी से डोडा पोस्त बरामद हुआ।