खींवसर: खींवसर में सर्व हिंदू समाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
नागौर जिले के खींवसर में आज मंगलवार को सर्व हिंदू समाज की और से बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पहले सर्व हिंदू समाज के लोगों ने उपखंड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।